मसूरी। नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने वार्ड नबंर सात के क्लिफ काटेज मार्ग में किए जा रहे रोड मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया जिसमें स्थानीय लोगों ने ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये जिस पर पालिकाध्यक्ष ने उन्हें जनता की भावनाओं का ध्यान रखते हुए कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने क्षेत्रीय सभासद अमित भटट के साथ वार्ड नबंर सात में क्लिफ काटेज रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष के समक्ष समस्यायें रखी व उसके निस्तारण की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना था कि रोड पर कार्य ठीक नहीं किया गया वहीं लोगों को रास्ता तक नहीं दिया गया वहीं चेंबर नीचे रह गये। जिस पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने ठेकेदार को माननीय अध्यक्ष महोदया एवं पालिका अधिकारियो द्वारा आज दिनांक 29.10.2025 को सायं 04.00 बजे क्लिफ कॉटेज मार्ग पर निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन मार्ग के सम्बन्ध में स्थानीय जनों द्वारा अध्यक्ष नगर पालिका के समक्ष परेशानियां रखी गई। अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा अवर अभियंता को समस्या के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मोहल्ले वासियों को उनके अनुरोध के अनुसार एवं उच्च गुणवत्ता के मार्ग निर्माण कार्य का आश्वासन दिया गया। मोहल्ले वासियों द्वारा अध्यक्ष नगर पालिका को उनकी समस्या के निराकरण हेतु स्थल पर आने हेतु धन्यवाद दिया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका, क्षेत्रीय सभासद अमित भट्ट, अवर अभियंता रजत नेगी, संबंधित ठेकेदार व क्षेत्रवासी मौजुद रहे।
