मंत्री जोशी ने मसूरी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली मनाई। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में दीपावली का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया। इसी कडी में मसूरी में मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली का पर्व मनाया व उनको उपहार के साथ शुभकामनाएं दी।
मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में आयोजित दीपावली कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की व कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभ कामनाएं दी। इससे पूर्व मंत्री गणेश जोशी के आगमन पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों व फूल मालएं भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से इस पर्व को स्वदेशी भावना के साथ मनाने और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, गुडमोहन राणा, विजय बिंदवाल, मदन मोहन शर्मा, मनमोहन कर्णवाल, देवेंद्र मलासी, कुशाल राणा, विजय बुटोला, जगमीत कुकरेजा, माधुरी शर्मा, उज्जवल नेगी, सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती सतीश ढौडियाल, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।