सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आपदा प्रबंधन, एवं साइबर क्राइम सहित मसूरी पहाड़ी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में विधि की जानकारी सिविल जज मनोज राणा ने छात्राओं को दी वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज सैली ने साइबर का्रइम आदि की जानकारी विस्तार से छात्राओं को दी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने छात्राओं को विभिन्न विषयों की विधिक व महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सिविल जज मनोज राणा, अधिवक्ता मनोज सैली, लंढौर चौकी प्रभारी राजकुमार बमोला, कांस्टेबल सुनील कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रबंधक शरद गुप्ता, सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं व अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ऋतु रतूड़ी ने किया।