भाजपा आत्मनिर्भर कार्यशाला में स्वदेशी सामान के उपयोग का संकल्प लिया। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी
मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल मसूरी आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं का आहवान किया गया कि आत्म निर्भर भारत को बनाने के लिए आगे आयें, स्वदेशी सामानों की खरीद करें व छोटे छोटे उद्योग लगा कर कार्य शुरू करें।
श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित भाजपा मसूरी मंडल आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में बतौर मुख्य अतिथि जिला टिहरी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा का पूरे देश में मिशन चल रहा है कि आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए सभी को स्वदेशी का उपयोग करना है चाहे कपड़े हो, या खानेपीने की वस्तुएं हो। प्रधानमंत्री मोदी चाहते है कि भारत 2047 में विकसित भारत की कल्पना है जिसके तहत देश भर में आत्म निर्भर भारत के तहत अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो महिला समूह उत्पादन कर रही है उन्हें खरीदे, छोटे छोटे लघु उद्योग लगाये व उसी सामान को खरीदें।
उन्होंने कहा कि पहले देश पर मुगलों ने राज किया फिर अंग्रेजो ने राज किया व उसके बाद 1947 में देश आजाद हुआ लेकिन ऐसी सरकार बनी जिसने स्वदेशी को बढावा नहीं दिया लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्म निर्भर भारत का सपना देखा व उसका संकल्प लिया। उसी को आगे बढाने के लिए पूरे देश में आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है ताकि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन सके। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि आत्म निर्भर भारत को बनाने के लिए जनता के बीच जाकर अभियान चलाना होगा व यह समझाना पडेगा कि भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए भारतीय वस्तुओं का उपयोग करना पडे़गा स्वदेशी को अपनाना पडेगा व संकल्प लेना होगा। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान ने किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, वरिष्ठ भाजना नेता मदनमोहन शर्मा, पूर्व महामंत्री कुशाल राणा, पालिका सभासद गौरी थपलियाल, अमित भटट, रणवीर कंडारी, विजय बुटोला, राजेश गुप्ता, सतीश ढौडियाल, पुष्पा पडियार, दिनेश चौहान, सुषमा रावत, अंशी रावत, गुडडी देवी, अनीता सक्सेना, राजेश्वरी नेगी, सुनीता डबराल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।