रोटरी क्लब ने सेनेटरी पैड वितरित किए

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी ने रेड डॉट इनिशिएटिव परियोजना के अंतर्गत मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को 135 सेनेटरी पैड पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर मासिक धर्म स्वच्छता पर डॉ. श्रृष्टि कर्णवाल ने अपना संबोधन दिया व छात्राओं की शंकाओं को दूर किया।
रोटरी क्लब मसूरी की यह परियोजना को-पायलट परियोजना के रूप में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी की फर्स्ट लेडी दीपाली अग्रवाल ने की। इस मौके पर छात्राओं को सीनेटरी नेपकिन वितरित किए गये वहीं डा. सृष्टि कर्णवाल ने अपने संबोधन में मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, स्वच्छता व समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया व इन दिनों किस तरह से स्वस्थ्य रहना है उसकी जानकारी दी। वहीं उन्होंने छात्राओं के सवालों को जवाब देकर शंकाओं को दूर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की    सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से छात्राओं में जागरूकता बढेगी और स्वस्थ्य जीवन जीने की दिशा में प्रेरित होंगी। रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब मसूरी समय-समय पर छात्राओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार की पहल करता रहता है। कार्यक्रम में रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव रोटेरियन योगिता गोयल, पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र कर्णवाल, मनोरंजन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।