इंटैक इंटर स्कूल हेरिटेज क्विज़ प्रतियोगिता ओक ग्रोव स्कूल ने जीती।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। इंटैक की इंटरस्कूल हेरिटेज क्विज़ का सिटी राउंड महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मसूरी में आयोजित किया गया। क्विज़ प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के 64 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें ओकग्रोव स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।
इंटैक क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 2-2 छात्रों की 4 टीमों का चयन मौखिक क्विज़ के अंतिम दौर के लिए किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने अपनी बुद्धिमता का त्वरित ज्ञान क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में ओक ग्रोव स्कूल, मसूरी ने प्रथम पुरस्कार जीता। वाइनबर्ग एलन स्कूल दूसरा व सेंट क्लेयर कॉन्वेंट स्कूल ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी अल्पना पंत शर्मा थीं।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें विरासत और संस्कृति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता भारतीय ज्ञान, संस्कृति, विरासत, कला और परंपराओं के क्षेत्र में गहराई से जानने का अवसर है। इंटैक, मसूरी चैप्टर की सह-संयोजक सुरभि अग्रवाल ने विरासत और उसके संरक्षण के प्रति समझ और सरोकार विकसित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर के स्कूलों की भागीदारी कला, संस्कृति और विरासत के प्रति जागरूकता अभियान को रचनात्मक रूप से आगे बढ़ा सकती है। इस मौके पर प्रतियोगिता टीम के सदस्य शैलेंद्र कर्णवाल, रश्मि कर्णवाल, जैजैवंती कर्णवाल, दीपांकर त्रिपाठी, नीता रावत, कृति वाधवा, निधि बहुगुणा, राज बिजलवान, स्टेरे शर्मा, कुश वर्मा आदि उपस्थित थे।