मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर दीर्घायु की कामना के लिए सुंदरकांड का पाठ किया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर राधाकृष्ण मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करवाया व प्रसाद वितरित कर उनके दीर्घायु व स्वस्थ्य रहने की कामना की गयी।
भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में राधा कृष्ण मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर उनकी दीर्घायु व स्वस्थ्य रहने की कामना को लेकर सुंदरकांड का पाठ करवाया गया। जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं व अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गयी है। इस मौके पर भाजपा की ओर से बड़ा कार्यक्रम रखा गया था लेकिन प्रदेश में हो रही आपदा के कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया व सुंदरकांड काड करवाया गया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुंदरकाड में प्रतिभाग किया। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री की दीर्घायु व स्वस्थ्य रहने की कामना की। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक शिव अरोड़ा, सह संयोजक सुनीता डबराल, सुशीला पंवार, आभा अग्रवाल, विजय बिंदवाल, गुडमोहन राणा, शिव अरोडा, अनीता धनाई, अमित पंवार, प्रीतम, निर्मला अग्रवाल, भावना बडोनी, राजेश शर्मा, विजय बुटोला, सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।