टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री धामी से आपदा के चलते टैक्स भुगतान में छूट की मांग की

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उप परिवहन आयुक्त दिनेश पठोई को ज्ञापन देकर मांग की है कि टैक्सी मैक्सी संचालकों को रोड टैक्स में छह माह की छूट प्रदान की जाय। ज्ञापन में कहा गया कि आपदाकाल होने के कारण टैक्सी मैक्सी का व्यवसाय पूरी तरह से ठप्प हो गया है।
ज्ञापन में कहा गया कि संगठन स्वरोजगार से जुड़ा है जिसमें प्रदेश के कई युवा स्वरोजगार के लिए जुड़े हैं व अपने परिवारों तथा चालकों के परिवारों की रोजी रोटी चला रहे हैं, वहीं समय से सरकार को टैक्स का पूरा भुगतान करते है। लेकिन वर्तमान में प्रदेश में भारी आपदा के कारण व्यवसाय पूरी तहर से ठप्प हो गया है व रोजी रोटी प्रभावित हो रही है वहीं रोड टैक्स जमा करने में असमर्थ हो गये है। ज्ञापन में मांग की गई कि टैक्सी मैक्सी संचालकों की दयनीय स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए रोड टैक्स में छह माह की छूट प्रदान की जाय वहीं चालकों को आर्थिक सहायता एवं गाड़ियों के लोन में बैकों से एक साल का मोडोटोरियम प्रदान किया जाय। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष टैक्सही मैक्सी महासंघ उत्तराखंड के अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार, भगवान सिंह पंवार, दीपक भटट आदि थे।