मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल निगम द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्र में जारी सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा किया जाए।
बैठक के दौरान मंत्री ने यमुना-मसूरी पम्पिंग पेयजल योजना की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दो दिन के भीतर खैरागाड़ से ग्रेविटी लाइन से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पेयजल निगम के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि अतिवृष्टि के कारण जलस्रोत क्षतिग्रस्त हो गया है और गधेरे में अधिक श्राव होने से कार्य में बाधा आ रही है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने दो दिन के भीतर पेयजल संकट के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा, सहायक अभियंता एम.एस. मनराल उपस्थित रहे।
बार्लोगंज में विधिक सेवा प्राधिकरण गोष्ठी में विधिक जानकारी दी। फोटो कैप्शन विधिक सेवा प्राधिकरण गोष्ठी मसूरी 6
मसूरी। श्री सनातन धर्म मंदिर बार्लोगंज के सभागार में जिला एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विधिक विषयों पर जनता को जानकारी दी गयी।
गोष्ठी में सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट मसूरी मनोज राणा ने क्षेत्र वासियों को विभिन्न विधिक विषयों पर विस्तार से जानकारी देकर जनता को जागरूक किया गया। शिक्षक दिवस के मोके पर आयोजित विधिक गोष्ठी में सिविल जज मनोज राणा ने शिक्षकों के सम्मान में कहा कि गुरू वह शक्ति है जो हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर और अंधकार से प्रकाश की ओर व असत्य से सत्य की ओर ले जाता है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज सैली ने भी सूचना व सेवा के अधिकार अधिनियम पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सनातन धर्म मंदिर सभा बार्लोगंज के अध्यक्ष्ज्ञ ललित मोहन जोशी ने किया। इस मौके पर अनिल गुप्ता, ने शॉल भेंट कर न्यायाधीश मनोज राणा को सम्मानित किया। इस मौके पर अधिवक्ता संध्या ऐनी, रजनी कंडारी, नरेश पडियार, नीति शर्मा, सुरेश थपलियाल, सभासद शिवानी भारती, टीएस रावत, दिनेश खंतवाल, किशोर शाही, अरविंद गुसांई, वेद प्रकाश थपलियाल, विकास डिमरी, सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
