भाजपा ने देश की सीमाओं पर सर्वोच्च बलिदान व प्रतिभाग करने वालों को सम्मानित किया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

भाजपा ने देश की सीमाओं पर सर्वोच्च बलिदान व प्रतिभाग करने वालों को सम्मानित किया।
भाजपा मसूरी मंडल ने आजादी की लडाई, देश की सीमाओं पर सर्वोच्च बलिदान देने वालों, व युद्ध में प्रतिभाग करने वाले सेना व अर्धसैनिक बलों के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में घर घर जाकर परिजनों को सम्मानित किया गया जिसमें पूर्व आई जी बीएसएफ मनोरंजन त्रिपाठी, कर्नल श्याम बिहारी लाल, डीआईजी आईटीबीपी एसपी चमोली, उप सेनानी आईटीबीपी राजश्री रावत, प्रशांत उनियाल आईटीबीपी, कैप्टन नेवी विवेक बहुगुणा, भारतीय सेना की मंजू बहुगुणा, भारतीय सेना के त्रिलोंक सिहं खरोला, आईटीबीपी अकादमी के पीआरओ धमेंद्र सिंह भंडारी आदि प्रमुख है। इस मौके पर विजय बुटोला, बबीता मित्तल, जसोदा शर्मा, कमला थपलियाल, भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, आदि मौजूद रहे