विभिन्न महिला समूहों ने यात्रा के दौरान करीब 48 लाख रुपए का किया कारोबार

उत्तराखंड

 

कोरोनाकाल के बाद पटरी पर लौटी केदारनाथ धाम यात्रा इस बार जिले के लिए कई सौगात दे गई। यात्रा से सीधे तौर पर जुड़े लोग दो सालों से सुचारु यात्रा का इंतजार कर रहे थे, इस वर्ष रिकाॅर्ड 15 लाख, 63 हजार से ज्यादा यात्रियों ने केदारनाथ धाम पहुंचकर इस इंतजार को समाप्त किया। जिले में संचालित महिला समूहों के लिए भी यह यात्रा सुखद साबित हुई, कोरोनाकाल के बाद इस वर्ष महिला समूहों के व्यवसाय को नई ऊंचाइयां मिली। केदारनाथ यात्रा से जुडे़ विभिन्न महिला समूहों ने इस वर्ष करीब 48 लाख रुपए का व्यापार किया।

*यात्रा से मिला आत्मनिर्भरता को आधार*

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार का मंत्र अपना कर दूसरों को रोजगार देने की अपील से प्रभावित जिले की महिलाएं सीधे तौर पर केदारनाथ यात्रा में अपना योगदान दे रही हैं। जिले में महिलाएं बाबा केदारनाथ धाम के लिए स्थानीय उत्पादों से निर्मित प्रसाद तैयार करने के साथ ही यात्रा मार्ग पर रेस्तरां, कैफे संचालित करने के साथ ही अन्य उत्पाद बेचकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि बाबा केदारनाथ में दुनियाभर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को स्थानीय उत्पादों से निर्मित प्रसाद एवं बाबा केदारनाथ के सोविनियर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय शहद, हर्बल धूप समेत कई उत्पाद महिलाएं तैयार कर यात्रियों को उपलब्ध करवा रही हैं। इसके अलावा स्थानीय खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए सरस रेस्तरां एवं हिलांस कैफे भी यात्रा मार्ग पर संचालित हो रहे हैं। करीब 20 महिला समूहों से जुड़ी महिलाएं यात्रा में योगदान देकर आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम उठा रही हैं। प्रशासन विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है

केदारनाथ धाम में जिले की महिलाओं द्वारा तैयार प्रसाद का विपणन करने वाले व्यापारी अर्जुन कुर्मांचली ने बताया कि कोरोनाकाल के बाद शुरू हुई यह यात्रा बेहद लाभदायक सिद्ध हुई है। उन्होंने विभिन्न हैलीपैड़ एवं मंदिर परिसर में तीर्थ यात्रियों को करीब 43 लाख रुपए का प्रसाद बेचा। बताया कि उनके पास जिले भर के करीब 20 महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार चैलाई के लड्डू, हर्बल धूप, चूरमा, बेलपत्री, शहद, जूट एवं रेशम के बैग आदि पहुंचता है। इसके अलावा गंगा जल के लिए पात्र एवं मंदिर की भस्म भी प्रसाद पैकेज का हिस्सा हैं। पूरे पैकेज की कीमत 250 रुपए निर्धारित की गई है, जिसके अतिरिक्त 50 रुपए मंदिर समिति एवं हैली कंपनियों को राॅयल्टी दी जाती है। उधर एनआरएलएम के ब्लाॅक समन्वयक सतीश सकलानी ने बताया कि देवीधार उन्नत्ति क्लस्टर ने पूरी यात्रा के दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रसाद बेचकर करीब 42 रुपए का कारोबार किया है

केदारनाथ प्रसाद उत्पादक फेडरेशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवाण ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने करीब 50 कुंतल चौलाई के लड्डू एवं चूरमा तैयार कर केदारनाथ में बेचा है। पिछले छह महीनों मेें उन्होंने 60 महिलाओं को रोजगार दिया, जिसमें 30 महिलाएं एनआरएलएम के तहत गठित समूहों के माध्यम से उनसे नियमित तौर पर जुड़ी हैं। पूरी यात्रा के दौरान उन्होंने करीब 22 लाख रुपए के लड्डू एवं चूरमा बेचा। समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रतिदिन 300 रुपए मेहनताना देने के साथ ही समय-समय पर प्रशिक्षण भी देते हैं। सजवाण ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रसाद योजना शुरू होने से पहले चौलाई का उत्पादन बेहद सीमित हो गया था जबकि अब इसके उत्पादन में बढोतरी हुई है। बताया कि वे 55 रुपए प्रति किलो के हिसाब से किसानों से चौलाई की खरीद करते हैं। अगले वर्ष के लिए 100 कुंतल चौलाई की खरीद के लिए किसानों को उत्पादन करने को कहा गया है। इसके अलावा बेलपत्री का उत्पादन करने वाले किसानों को भी योजना का सीधा लाभ मिल रहा

केदारनाथ यात्रा मार्ग के अगस्त्यमुनि में जिला प्रशासन ने एनआरएलएम के माध्यम से गठित महिला समूहों की मदद से सरस रेस्तरां एवं विपणन केंद्र की शुरुआत इसी यात्रा के दौरान की। सरस रेस्तरां संचालित कर रही महादेव स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पूनम देवी ने खुशी जताते हुए बताया कि पहली ही यात्रा के दौरान उन्होंने करीब 4 लाख रुपए का व्यवसाय किया। सरस रेस्तरां के माध्यम से 8 लोगों को नियमित रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि अगली यात्रा के लिए समूह द्वारा अभी से और बेहतर तैयारियों हेतु रणनीति तैयार की जाएंगी। उधर सरस विपणन केंद्र संचालित कर रही शिवानी ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान जिले भर के किसानों से एकत्रित स्थानीय उत्पाद बेचकर करीब 80 हजार रुपए का कारोबार किया।

9 thoughts on “विभिन्न महिला समूहों ने यात्रा के दौरान करीब 48 लाख रुपए का किया कारोबार

  1. Mit „Oberschenkelhydraulik“ auf dem Rad, bequem mit
    dem Bus, smart in Fahrgemeinschaften oder manchmal doch alleine mit dem PKW auf der Suche nach einem Parkplatz?
    In dieser Themenwelt entdecken Sie die lebendige und urbane Vielfalt unserer Stadt.
    Die Webseite der Stadt Osnabrück ist in zehn Themenportale gegliedert,
    um Ihnen Informationen schnell und gebündelt zugänglich zu machen. Erfahren Sie
    mehr zu unseren Produkten und den Vorteilen für
    Ihr Unternehmen. Weitere Bewertete Firmen ohne neue aktuelle Bewertungen werden nach ihrem Bewertungsschnitt sortiert.

    Da das Casino direkt gegenüber dem Bahnhof ist, benötigt
    ihr anschließend nur einen kurzen Fußweg, um ins Spielvergnügen einzutauchen. Ob Regionalbahn oder
    ICE, in Osnabrück halten alle Züge. Günstig ist es, das Fahrzeug im
    Parkhaus der Deutschen Bahn An der Humboldtbrücke abzustellen. Nach Osnabrück kommt
    ihr am besten über die A1 (von Norden oder Süden) oder aber über die A30 (von Osten oder Westen).

    Diese sind in unmittelbarer Nähe zu den Tischen, sodass die Wege kurz ausfallen. Wer sich nach dem Essen oder dem nervenaufreibenden Spiel eine Zigarettenpause gönnen will, findet auf allen Etagen spezielle Raucherbereiche.
    Auf Wunsch kann in den anderen Barbereichen oder direkt im Pokerfloor diniert werden. Neben einer umfangreichen und
    exklusiven Spirituosen-Auswahl werden auch zahlreiche Speisen serviert.

    References:
    https://online-spielhallen.de/spirit-casino-promo-code-ihr-weg-zu-exklusiven-vorteilen/

  2. Understanding bonus terms and conditions is crucial for maximising your casino
    experience. These can include personalised bonuses, higher deposit matches,
    exclusive promotions, and other perks tailored to VIP members.
    They help players boost their bankrolls and extend their gaming sessions.
    These bonuses, often a percentage match (usually 50% to
    100%), provide extra value on regular deposits. Some casinos offer cashback with no wagering requirements, allowing immediate withdrawal.

    Online casino games with some of the biggest progressive jackpots online are listed on the sites
    available for Australian punters. These are regular casino games with a big
    bonus that keeps going up as more people play the
    game. You can choose to play one of the standard formats for the game, or you can try
    one of these innovative casino variations for a new poker experience online.
    These titles are digital adaptations of the popular games that have been played in land casinos for more than centuries now.
    Slots are the most played games in these casinos because of
    their fast-paced nature, exciting gameplay, and rewarding jackpot features.

    References:
    https://blackcoin.co/lucky-elf-casino-discover-top-slot-experiences-in-australia/

  3. Not only does the loss on Thursday keep the Lions out
    of the playoffs, it also puts Detroit in last place in the
    NFC North. With the loss to the Vikings on Thursday,
    the Lions are officially eliminated from playoff contention. The Detroit Lions had a dream regular season in 2024,
    going 15-2 and earning the top seed in the playoffs, but the 2025 season hasn’t been as smooth.
    The Lions were flagged for offensive pass interference on the game’s final play,
    erasing a touchdown lateraled to quarterback Jared Goff.
    If the Lions can win out and the Green Bay Packers drop their
    final two games, Detroit can still sneak into the playoffs.
    But a huge tackle by Daniel Thomas and a sack from Aidan Hutchinson on third
    down boots the Vikings out of field-goal range and Detroit takes back over on offense.

    On offense, tight end Sam LaPorta missed about half of the season.
    Defensive tackle Alim McNeill didn’t debut until late October as he recovered from last season’s torn ACL.
    Still, the Lions’ offense has been very good this season.
    Though Pro Football Focus grades are hardly a be-all, end-all, they did
    show a significant downturn for Detroit’s offensive line.
    But Mahogany missed time, too, sending little-used backup Kayode Awosika to
    guard. Johnson, of course, had the added benefit of one of the NFL’s best offensive lines.

    Johnson’s attack was the most efficient, while Campbell’s has
    produced more big plays — though it’s too small of a sample size to
    draw any significant conclusions.

    References:
    https://blackcoin.co/clubhouse-casino-overview/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *