देहरादून : शनिवार को चुनाव प्रचार थमने के बाद आज मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने देहरादून के अहीर मंडी, दिलाराम, ओल्ड सर्वे रोड़, मानसिंह वाला, क्रिस्टियन कॉलोनी, जाखन और हाथीबड़कला बाजार आदि क्षेत्रों में घर-घर दस्तक देकर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने घर-घर दस्तक देकर वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि दूसरे नम्बर पर कमल के फूल पर मोहर लगा कर अधिक से अधिक वोट दें।
उन्होंने कहा कि लोगों में भाजपा को ले कर जबर्दस्त उत्साह है। विशेष तौर पर युवाओं तथा नए मतदाताओं में सरकार चुनने को ले कर उत्सुकता है, जो कि लोकतंत्र के लिए बेहद सकारात्मक संदेश है। ये युवा मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की युवा सरकार बनाने को प्रेरित हैं। मुझे प्रसन्नता है कि क्षेत्र की जनता विगत पांच सालों में मेरे द्वारा किए गए कार्य से भली-भांति परिचित है, हर कोई मेरी कार्यशैली और मुझे व्यक्तिगत तौर पर जानता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, डॉ ओपी कुलश्रेष्ठ, पार्षद कमल थापा, सुरेंद्र राणा उपस्थित रहे।

**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.